फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three mothers fight among themselves for adopted daughter in Hapur

एक बच्ची और तीन मां: गोद ली बेटी के लिए आपस में भिड़ीं तीन मां, अंत में पुलिस ने किया ऐसा फैसला, हर जगह चर्चा

Sun, 07 Jan 2024 09:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jan 2024 09:10 PM IST
सार

मामले को फंसा देखकर पुलिस ने बच्ची की जन्मदाता मां को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंची महिला ने बच्ची को गोद दिए जाने के बारे में तैयार कराए गए सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए। इसके बाद मामला और फंस गया।

विज्ञापन
Three mothers fight among themselves for adopted daughter in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में रविवार की सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां पर तीन महिला एक गोद ली गई बेटी का पालन-पोषण करने पर अड़ गई। मामले को पेचीदा देखकर पुलिसकर्मियों ने बच्ची को उसकी जन्म देने वाली मां को सौंप दिया गया है। बच्ची को लेकर मां काफी खुश नजर आई। 

विज्ञापन

कोतवाली पहुंची एक महिला ने बताया के उसने करीब आठ महीने पहले एक बच्ची को अपने रिश्तेदार से गोद लिया था। गोद लेने के बाद से वह बच्ची का पालन-पोषण कर रही थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसकी माली हालत खराब हो गई। जिसके चलते करीब सात दिन पूर्व उसने बच्ची को पड़ोसी महिला को देखरेख करने के लिए सौंप दिया। पीड़िता ने बताया कि अब वह महिला उसकी बच्ची को नहीं दे रही है। इसको लेकर पुलिस ने बच्ची समेत दूसरी महिला को भी कोतवाली बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में बच्ची को लेकर आई महिला ने बताया के उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं, आरोप लगाने वाली महिला ने ही उसे बच्ची का पालन-पोषण करने के लिए दिया था। इसी बीच दोनों महिलाओं के बीच बच्ची का पालन के लिए नोकझोंक होने लगी। मामले को फंसा देखकर पुलिस ने बच्ची की जन्मदाता मां को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंची महिला ने बच्ची को गोद दिए जाने के बारे में तैयार कराए गए सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए। अब जन्म देने वाली मां भी बच्ची को घर ले जाने की जिद करने लगी। अंत में पुलिस ने बच्ची को उसकी जन्म देने वाली मां को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को उसकी असली मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed