{"_id":"67db866a09c31c20640c40d8","slug":"three-miscreants-were-caught-in-an-encounter-with-police-in-begumpur-rohini-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो को लगी गोली; एक पर सौ से ज्यादा मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो को लगी गोली; एक पर सौ से ज्यादा मामले हैं दर्ज
Thu, 20 Mar 2025 08:38 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:38 AM IST
सार
दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां रोहिणी के बेगमपुर में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश पकड़े गए हैं। दो के पैर में गोली लगी है। वहीं गिरफ्तार एक बदमाश पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : istock
विस्तार
रोहिणी के बेगमपुर इलाके में आज तड़के पुलिस और सेंधमारी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली, गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, इनके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। घायल दो बदमाशों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और क्रेटा कार बरामद की है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार एक बदमाश पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। गैंग के बदमाश कार से आकर दिल्ली में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गर्मी के लिए रहें तैयार: सप्ताह के अंत तक बढ़ने लगेगा दिन का तापमान, मार्च के अंत में इतना पहुंच सकता है पारा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन