फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be prepared for heat in Delhi Day temperature will start increasing by end of week

गर्मी के लिए रहें तैयार: सप्ताह के अंत तक बढ़ने लगेगा दिन का तापमान, मार्च के अंत में इतना पहुंच सकता है पारा

Wed, 19 Mar 2025 09:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान दस दिनों में लगातार दूसरे दिन 15 डिग्री से नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Be prepared for heat in Delhi Day temperature will start increasing by end of week
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली में होली के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी ने अभी अपने तेवर कड़े नहीं किए हैं। अब इस सप्ताह के अंत से पारा में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 व 21 मार्च को बहुत हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान दस दिनों में लगातार दूसरे दिन 15 डिग्री से नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन भर धूल भरी हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार को भी 10-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान हैं। 

पढ़ें- बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली!: LG ने किया सुनहरी पुल नाले का निरीक्षण, सीएम रेखा बोलीं- मशीन से हटाई जाएगी गाद

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस सप्ताह के दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 25 मार्च से 27 मार्च के दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई की गर्मी वाला अहसास होगा। आसमान साफ रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी। 20-21 मार्च के बाद से दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क हो जाएगी। 23 मार्च को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री पहुंचने और 24-25 मार्च को अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 14.2 डिग्री सेल्सियस
20 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:32 मिनट
21 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:24 मिनट

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- Delhi MCD Budget: भाजपा पार्षदों ने बजट की प्रति फाड़कर हवा में उछाली, सदन में जबरदस्त हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed