फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three leopards entered farmer house in Hapur

Hapur: किसान के घर में घुसे तीन तेंदुए, कुत्तों के भौंकने से वापस जंगल में जाकर छिपे; ग्रामीणों में दहशत

Sun, 22 Sep 2024 11:08 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में एक तेंदुआ और दो शावक जंगल से निकलकर किसान के घर में घुस गए। लेकिन शोर मचाने और कुत्तों के भौंकने से डर कर वापस खेतों में जाकर छिप गए। 

विज्ञापन
Three leopards entered farmer house in Hapur
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की देर शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में एक तेंदुआ और दो शावक जंगल से निकलकर किसान के घर में घुस गए। लेकिन शोर मचाने और कुत्तों के भौंकने से डर कर वापस खेतों में जाकर छिप गए। आबादी में तेंदुए पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम तो मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष भी बन गया है। 

विज्ञापन


सेहल निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि देर शाम वह नलकूप के पास बैठा हुआ था, इसी दौरान उसे खेत से निकलकर आते एक तेंदुआ और दो शावक दिखाई दिए। अंधेरा होने के कारण उसे समझने में कुछ देर लगी। इसी दौरान तीनों जानवर पास में ही बने रविंद्र उर्फ वीरेंद्र के घर में घुस गए। जहां उन्हें देखकर रविंद्र की  पत्नी शीला और बेटी ने शोर मचाते हुए कुछ पत्थर फेंके। वहीं गांव में आवार घूमने वाले कुत्तों ने भी भौंकना शुरू कर दिया। इसके अलावा आबादी में तेंदुए होने की सूचना पर ग्रामीणों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे घबरा कर तेंदुओं का परिवार वापस खेतों में छिपकर भाग गया। सूचना के बाद बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंंच गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुओं की तलाश की। 
विज्ञापन


वन विभाग का फोन न मिलने से ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पुलिस के साथ ही वन विभाग को भी सूचना देने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी वन क्षेत्राधिकारी अथवा किसी कर्मचारी का फोन नहीं मिला। क्षेत्र में आबादी में तेंदुए पहुंच चुके हैं,  लेकिन वन विभाग कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा। शायद वन विभाग के अधिकारियों को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पसवाड़ा में भी कुत्ते को निवाला बना चुका है तेंदुआ
शनिवार की रात क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में तेंदुआ जंगल में आवारा कुत्ते को निवाला बना चुका है। वहां भी सूचना पर रात में पुलिस टीम ही पहुंची, वन विभाग से कोई भी पसवाड़ा में नहीं पहुंच सका। 

इन गांवों में दिख चुके हैं तेंदुए
23 अगस्त की रात को गंगा खादर क्षेत्र के गांव शंकरा टीला में तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद नवादा खुर्द, सेहल, आलमनगर और पसवाड़ा में तेंदुआ दिखाई दिया। गढ़ क्षेत्र के गांव कूलपुर, बदरखा-बिहूनी मार्ग के अलावा सिंभावली में नवादा-अकबरपुर मार्ग पर भी दिखाई दे चुके हैं।  


वन क्षेत्राधिकारी सेहल करन सिंह ने बताया में तेंदुए दिखाई देने के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। जहां से भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलती है, टीम भेजकर जांच कराई जाती है। तेंदुए को पकडऩे के लिए द्रोण कैमरे से निगरानी के अलावा नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। नवादा व आलमनगर में पिंजरे भी लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed