फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three ISIS terrorists arrested they received instructions from PDF

ISIS Terrorists Arrested: ज्यादा से ज्यादा जान लेना था मकसद, ऐसे वीडियो भेजे पाकिस्तान, PDF से मिले थे निर्देश

Tue, 03 Oct 2023 04:43 AM IST
आकाश दुबे शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Oct 2023 04:43 AM IST
सार

शाहनवाज दो-दो मीटर के पाइप में केमिकल डालकर जंगल में ले जाकर धमाका करता था। उसकी क्षमता को और बढ़ाने के लिए बार-बार उसमें केमिकल बढ़ाने के निर्देश दिए जाते थे। बाद में इसका वीडियो बनाकर सीमापार भेजा जाता था।

विज्ञापन
Three ISIS terrorists arrested they received instructions from PDF
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमापार बैठे विदेशी हैंडलर शाहनवाज और दूसरे आतंकियों से ऐसा बम धमाका कराना चाहते थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जा सके। आरोपी जंगल में परीक्षण का वीडियो बनाकर शाहनवाज और उसके साथ पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को भेजते थे। वहां से उनको पीडीएफ के जरिये दिशा-निर्देश मिलते थे।

विज्ञापन

पीडीएफ के जरिये बताया जाता था कि बम में कौन सा केमिकल मिलाकर उसकी तीव्रता बढ़ाई जा सकती है। पाक में बैठे हैंडलर लगातार लोगों को जिहाद के लिए तैयार करने के लिए कहते थे। स्पेशल सेल को विदेश से होने वाली फंडिंग के सबूत भी मिले हैं। इसके अलावा वाहन चोरी कर आतंकी अपने माल-ए-गनीमत बढ़ाने का भी प्रयास कर रहे थे। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि शाहनवाज ने नामी संस्थान से माइनिंग में इंजीनियरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान शाहनवाज को खनन के लिए किए जाने वाले विस्फोट की जानकारी दी गई थी। शाहनवाज ने अपनी इस जानकारी को इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये और बढ़ा लिया। शाहनवाज दो-दो मीटर के पाइप में केमिकल डालकर जंगल में ले जाकर धमाका करता था। उसकी क्षमता को और बढ़ाने के लिए बार-बार उसमें केमिकल बढ़ाने के निर्देश दिए जाते थे। बाद में इसका वीडियो बनाकर सीमापार भेजा जाता था।

विज्ञापन

आतंकियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उनको विदेश से तो फंड मिलता ही था। लेकिन यहां अपने स्तर पर फंड जुटाने के लिए वह अपने माल-ए-गनीमत को बढ़ाने के लिए वाहन चोरी करते थे। पुणे में इसी तरह की वारदात को अंजाम देते हुए शाहनवाज पकड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में एनआईए ने इसकी गिरफ्तार पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed