फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three factories manufacturing fake mobil oil exposed, three owners arrested

तेल का खेल: नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली तीन फैक्ट्री का खुलासा, तीन मालिक गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 11:48 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Aug 2021 11:48 AM IST
सार

  • इन्हें नामी कंपनी कैस्ट्रॉल का पैकिंग मेटेरियल उपलब्ध करवाने वाले को भी किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल सहित अन्य सामान बरामद  

विज्ञापन
Three factories manufacturing fake mobil oil exposed, three owners arrested
नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी जिला की इन्वेटिगेशन यूनिट ने निहाल विहार के तीन जगहों पर चल रहे नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन फैक्ट्री मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली मोबिल ऑयल को नामी कंपनी के पैकिंग में डालकर उसे बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने इन फैक्ट्रियों से काफी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल और पैकिंग का सामान और इसे बनाने वाले मशीन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि कैस्ट्रॉल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अंकित कुमार ने बाहरी दिल्ली में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री चलने और उनकी कंपनी के पैकिंग में नकली मोबिल ऑयल बेचे जाने की शिकायत की थी। जिले की इन्वेटिगेशन यूनिट ने कॉपी राइट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को निहाल विहार के तीन अलग अलग जगहों पर नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने मंगलवार को इन तीनों जगहों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान इन जगहों से खाली बोतल, कॉर्क, स्टिकर और भारी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने अवैध फैक्ट्री चलाने वाले गांव जुलाना जींद हरियाणा निवासी भारत भूषण, आशीष, तिलक नगर निवासी गजेंदर पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि इन तीनों फैक्ट्री को नामी कंपनी का पैकिंग मेटेरियल किरारी निवासी श्याम नारायण मुहैया करवाता है। श्याम नारायण प्रिटिंग प्रेस चलाता है। पुलिस ने श्याम नारायण के प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके कब्जे से काफी मात्रा में नकली पैकिंग मेटेरियल मिला। पुलिस ने बताया कि गजेंदर की फैक्ट्री से 1240 लीटर, भारत भूषण की फैक्ट्री से 32 लीटर और आशीष की फैक्ट्री से 40 लीटर नकली मोबिल ऑयल मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed