Weather : आज से ठंड के साथ कई इलाकों में कोहरा... प्रदूषण भी करेगा परेशान, दिल्ली में तीन दिन का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण से 18 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है और तापमान 5 के नीचे दर्ज किया गया है।
विस्तार
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मंगलवार को सुबह के समय हल्के कोहरे ने परेशान किया। अब अगले तीन दिनों तक ठंड के साथ घने कोहरे की मार पड़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है और तापमान 5 के नीचे दर्ज किया गया है।
#WATCH | A layer of fog covered parts of Delhi as the minimum temperature dropped to 5°C, as per IMD.
विज्ञापन
GRAP stage IV measures have also been in effect in the entire NCR since December 16 after deterioration in air quality.
Morning visuals from Talkatora Road pic.twitter.com/jXB4qP9jWL— ANI (@ANI) December 18, 2024
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन के समय सबसे ठंडा इलाका नरेला व पूसा रहा। यहां तापमान 21.1 और 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण से 18 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदूषण से भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं हिमालयन क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सुबह व शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 18 से 23 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहने की संभावना है। तापमान में कमी के कारण ठिठुरन भी बढ़ेगी। अमूमन 17 से 21 दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और 22 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।