{"_id":"6a6214a9381c8827140806b2","slug":"three-day-international-conference-on-type-1-diabetes-care-organized-in-india-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147126-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत में टाइप-एक डायबिटीज देखभाल पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत में टाइप-एक डायबिटीज देखभाल पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारत में टाइप-एक डायबिटीज से जुड़ी देखभाल और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इंटरनेशनल टाइप-एक डायबिटीज समिट 2026 का आयोजन 30 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा। सम्मेलन की घोषणा नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। आयोजन द फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़ ने ब्रेकथ्रू टीवनडी और विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से किया है। सम्मेलन में भारत के साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ डॉक्टर, शोधकर्ता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति निर्माता और रोगी अधिकारों से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसमें टाइप-एक डायबिटीज के इलाज, इंसुलिन की उपलब्धता, नई तकनीक, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम), मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान द फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़ की संस्थापक और ब्रेकथ्रू टीवनडी की ग्लोबल एंबेसडर पद्मजा कुमारी परमार ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि टाइप-एक डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है।