फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three boys licked the shoes by a 14 year old teenager and did dirty acts In Delhi

दिल्ली में हैवानियत की हदें पार: तीन लड़कों ने 14 साल के किशोर से चटवाए जूते, की गंदी हरकत; वीडियो मां को भेजा

Mon, 29 Jan 2024 07:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

नाबालिग बुरी तरह डर गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के अलावा रविवार को उसकी मां के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। 

विज्ञापन
three boys licked the shoes by a 14 year old teenager and did dirty acts In Delhi
तीन लड़कों ने 14 साल के किशोर से चटवाए जूते, गंदी हरकत भी की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के हौजखास इलाके में 14 साल के एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। तीन लड़कों ने न सिर्फ किशोर से अपने गंदे जूते चटवाए बल्कि एक लड़के ने अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में डाल दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने दरिंदगी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के अलावा उसकी मां को भी भेज दिया।

विज्ञापन

मां ने जब वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। बेटे से पूछताछ की तो उसने रोते हुए सारा माजरा मां को बता दिया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हौजखास थाना पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग कराने के बाद उसका बयान लेकर कुकर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद तीनों आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें दो लड़कों की उम्र 12-12 साल है जबकि तीसरे लड़के की उम्र 14 साल बताई जा रही है। आरोपियों ने लड़के के साथ हैवानियत क्यों की पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौधरी ने बताया कि रविवार को एक महिला ने अपने बेटे के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीसीआर कॉल की थी। सूचना मिलते ही हौजखास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की काउंसलिंग कराई गई। उसने बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे वह सेंट्रल पार्क से खेलकर वापस घर लौट रहा था।

इस बीच रास्ते में उसे उसके तीन जानकार लड़के मिले। तीनों आरोपी जबरन उसे एक सूनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने सब्जी काटने वाला चाकू दिखाकर पीड़ित से पहले अपने जूते चटवाए। इसके बाद एक लड़के जबरन अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में डाल दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

नाबालिग बुरी तरह डर गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के अलावा रविवार को उसकी मां के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। मां ने वीडियो देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। बाद में तीनों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed