{"_id":"5c16dabdbdec2253a54139f2","slug":"three-arrested-from-bangladesh-border-disclosure-of-piracy-in-showroom-of-pc-jewellers-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीसी ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी का खुलासा, बांग्लादेश सीमा से तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसी ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी का खुलासा, बांग्लादेश सीमा से तीन गिरफ्तार
Mon, 17 Dec 2018 04:37 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरूग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Dec 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुराना दिल्ली रोड स्थित राजीव नगर में पीसी ज्वेलर्स के शोरूम की छत काटकर करोड़ों रुपये के गहने चुराने के मामले में अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार किया है। तीनों पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो बांग्लादेश के हैं। तीनों को बांग्लादेश सीमा के पास स्थानीय अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर लिया गया है। उन्हें गुरुग्राम लाकर अदालत में पेश किया जाएगा जहां से आरोपियों की रिमांड ली जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने रविवार को पत्रकारवार्ता में वारदात का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की दो टीमों को आरोपियों के पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने बताए गए स्थान पर छापामारी कर तीन आरोपियों को रविवार सुबह काबू किया। आरोपियों की पहचान सफीबुल इस्लाम (31), जफर हुसैन (26) व सुल्तान मुमताज उर्फ नाजमूल (26) के रूप में हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा है कि जफर पीसी ज्वेलर्स के शोरूम में वारदात से 4 दिन पहले ही नौकरी पर लगा था। वहीं सफीबुल इस्लाम अगस्त से यहां नौकरी कर रहा था। कद में छोटा होने के कारण जफर मौके का फायदा उठाकर शोरूम बंद होने से पहले ही अंदर छिप गया था। शोरूम बंद होने के बाद आरोपी ने छत से अपने साथियों को शोरूम के अंदर प्रवेश करवाया। वारदात को कुल 6 लोगों ने अंजाम दिया।

स्ट्रांग रूम की चाबी न मिलने पर काटी छत
छत काटने से पहले जफर और अन्य साथियों ने स्ट्रांग रूम की चाबी तलाशी थी। काफी तलाश के बाद भी जब चाबी नहीं मिली तो कटर से उन्होंने छत का लेंटर काटा। शोरूम के अंदर तीन युवकों ने प्रवेश किया था जबकि तीन बाहर ही रहकर नजर रखे हुए थे। अंदर व बाहर होने वाली हलचल को जानने के लिए दोनों टीमें आपस में जुड़ी रहीं।
एक आरोपी फ्लाइट से गहने लेकर पहुंचा पश्चिम बंगाल
वारदात को अंजाम देने के बाद मामले का मास्टर माइंड गहने लेकर फ्लाइट से पश्चिम बंगाल पहुंचा था। 4 आरोपी ट्रेन से गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ऑटो से पहले सोहना रोड स्थित अपने कमरे पर गए। यहां से उन्होंने बांग्लादेश भागने की रणनीति तैयार की। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने 1 कर्मचारी को पहले ही हिरासत में ले लिया था जिसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को काबू करने में सफलता हाथ लगी। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 13 करोड़ रुपये के गहने बरामद किए हैं। जबकि मामले के मास्टर माइंड सहित तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
तीन घंटे शोरूम के अंदर रहे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वे करीब 3 घंटे तक शोरूम के अंदर रहे। सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद देर रात करीब 12 बजे से उन्होंने छत काटनी शुरू की। करीब दो घंटे में उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गहनों को बैग में भर लिया था। गहने ले जाने के लिए आरोपी बैग अपने साथ लाए थे। गहनों के साथ-साथ आरोपियों ने शोरूम में रखे करीब 10.26 लाख रुपये भी उड़ा लिए थे।
सुरक्षाकर्मी पर संदेह बरकरार
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ने बताया कि मामले में अभी भी एक सुरक्षाकर्मी की भूमिका संदेह के घेरे में है। उस पर पुलिस की नजर है। आरोपियों को गुरुग्राम अदालत में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिसके बाद सुरक्षाकर्मी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।