फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for producing counterfeit notes in Mumbai and supplying them to Delhi markets.

Delhi NCR News: मुंबई में छपते थे जाली नोट, दिल्ली में हो रही थी सप्लाई, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने मुंबई में प्रिंटिंग यूनिट का किया भंडाफोड़, हाई-क्वालिटी प्रिंटिंग सेटअप और जाली नोट बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने मुंबई में जाली नोट तैयार कर दिल्ली के बाजारों में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुंबई में संचालित जाली नोट छापने की पूरी यूनिट का भी खुलासा किया है, जहां कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हाई-क्वालिटी प्रिंटर और लैमिनेशन मशीन की मदद से नकली नोट असली जैसे तैयार किए जाते थे।
बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 29 जून को भलस्वा डेयरी स्थित एक जनरल स्टोर संचालक पंकज ने जाली नोट खपाने की शिकायत दर्ज कराई थी। दुकानदार ने पुलिस के पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को सौंप दिया। आरोपी ने सिगरेट खरीदने के लिए 100 रुपये के छह नोट दिए थे, जिनकी बनावट और कागज पर दुकानदार को संदेह हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मुंबई निवासी 62 वर्षीय नटराज मोहन कंचन को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 100 रुपये के 96 जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहाड़गंज स्थित उसके होटल में छापा मारकर 100 रुपये के 180 और 500 रुपये के 13 जाली नोट बरामद किए। इसके बाद मकसूदपुर निवासी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 100 रुपये के 10 जाली नोट मिले। जांच में सामने आया कि सुभाष दिल्ली में इन जाली नोटों को बाजार में खपाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से नटराज के ठिकाने पर छापा मारा। वहां से जाली नोट छापने की पूरी यूनिट बरामद हुई। पुलिस ने लैपटॉप, हाई-क्वालिटी प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, वॉटरमार्क पेपर, विशेष प्रिंटिंग पेपर, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए।

डिजिटल टेम्पलेट तैयार कर की जाती थी प्रिंटिंग
जांच के दौरान 13 जुलाई को नवी मुंबई रेलवे स्टेशन से विनोद मुन्नीलाल जायसवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार विनोद गिरोह का तकनीकी विशेषज्ञ था, जो विशेष कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से जाली नोटों के डिजिटल टेम्पलेट तैयार कर प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया संचालित करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 रुपये के कुल 286 जाली नोट, 500 रुपये के 13 जाली नोट और 500 रुपये के छह सैंपल नोट बरामद किए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed