{"_id":"5fbb4148176c50517b4c4a2f","slug":"three-arrested-for-planning-a-robbery-in-famous-jeweller-shop-in-karol-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: करोल बाग के नामी ज्वेलर को लूटने की बना रहे थे योजना, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: करोल बाग के नामी ज्वेलर को लूटने की बना रहे थे योजना, तीन गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2020 10:27 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिस्टल चोरी करने के बाद करोल बाग के नामी ज्वेलर को लूटने की तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को मध्य जिला की करोल बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतुल भारद्वाज (20), विपिन उर्फ काले (32) और विशाल उर्फ चीकू (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से सिपाही की चोरी की गई पिस्टल व दस कारतूस बरामद करने के अलावा एक देसी तमंचा, दो कारतूस, झपटा हुआ एक मोबाइल फोन व दो स्कूटी बरामद की हैं। आरोपियों ने इसी 17 नवंबर को किशनगढ़ इलाके में सिपाही की पिस्टल उसके घर से चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी और झपटमारी के कई मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि 17 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ थाने में सिपाही राजेश कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल व दस कारतूस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
राजेश दक्षिण जिले में तैनात हैं और वह किसी की सुरक्षा में हैं। घटना वाले दिन वह अपनी सर्विस पिस्टल लेकर घर गए थे। रात के समय किसी ने उसे चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी दिल्ली के सभी थानों को अलर्ट कर दिया।
इस बीच एसएचओ करोल बाग मनिंदर सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि विपिन उर्फ काले और विशाल चीकू नामक बदमाशों ने सिपाही की पिस्टल चोरी की है और वह करोल बाग के किसी बढ़े ज्वेलर को निशान बनाने जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अतुल भारद्वाज को करोल बाग के ज्वेलर की रेकी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस व चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई।
आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ हुई तो उसने सारी बात बताई। आरोपी ने बताया कि उसने विपिन व विशाल के साथ मिलकर किशनगढ़ इलाके से सिपाही की 9 एमएम पिस्टल चोरी की थी। करोल बाग में लूटपाट के लिए इस पिस्टल को इस्तेमाल किया जाना था।
अतुल से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को विपिन व विशाल को गिरफ्तार कर लिया। अतुल वसंत विहार का रहने वाला है जबकि बाकी दोनों संगम विहार के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।