{"_id":"5edc41288ebc3e907c6863bd","slug":"three-amaat-people-of-saudi-arabia-allowed-to-stay-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब के तीन जमातियों को होटल में ठहरने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब के तीन जमातियों को होटल में ठहरने की अनुमति
Sun, 07 Jun 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए सऊदी अरब के तीन जमातियों को आरके पुरम स्थित हयात होटल में ठहरने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन मरकज में जमात में भाग लेने के कारण इन्हें पकड़ा था। इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने इनकी याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की। तीनों जमातियों की ओर से पेश वकील ने पीठ से कहा कि वर्तमान में तीनों को फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में रखा गया है।
विज्ञापन
हालांकि सऊदी अरब के शाही दूतावास ने एक प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसके आधार पर वकील ने कहा कि तीनों के हयात होटल में ठहरने का इंतजाम दूतावास करेगा। तीनों जमातियों ने क्वारंटीन सेंटरों में न रखने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। जमातियों के आवेदन पर दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील कोई आपत्ति नहीं जताई।
विज्ञापन