फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threats to blow up seven stations of Delhi and UP, including Ghaziabad

गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 16 May 2019 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 May 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Threats to blow up seven stations of Delhi and UP, including Ghaziabad
demo pic

मेरठ, शामली, निजामुद्दीन और गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को एक  पत्र पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पत्र मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं एसएसपी को भी बम धमाके की धमकी भरा ई-मेल मिला है। एसएसपी ने भीड़ भरे बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। यह पत्र और ई-मेल किसकी तरफ से भेजा गया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। इनमें किसी संगठन का नाम नहीं लिखा है। पत्र और ई-मेल से धमकी भेजने वाले ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इन सातों स्टेशनों पर बम धमाके कर उड़ाने की धमकी दी गई है। गाजियाबाद जीआरपी प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि यह पत्र रेलवे अधिकारियों को मिला था। 
विज्ञापन


उनकी ओर से जीआरपी को सूचित किया गया, इसके बाद से ही स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग बढ़ाई गई है। ट्रेनों में एस्कार्ट में तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता बढ़ाने और चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, शामली और गाजियाबाद के एसएसएपी के ई-मेल अकाउंट पर धमकी भरे मेल के संबंध में पुलिस की ओर से शामली में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस, साइबर सेल और सर्विलांस टीमें जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है। इसके लिए ई मेल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में भी साइबर एक्सपर्ट, सर्विलांस सेल और खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। 


सभी थानों की पुलिस को मॉल्स-मल्टीप्लेक्स व भीड़ भरे बाजारों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद स्टेशन को इससे पहले भी कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed