Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This time in DU, all UG-PG students will appear for the exam together

Delhi NCR News: डीयू में इस बार सभी यूजी-पीजी के छात्र एक साथ देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
-यूजी, पीजी, एसओएल व एनसीवेब मिलाकर करीब आठ लाख छात्र परीक्षा में बैठेंगे
विज्ञापन


-परीक्षा शाखा ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई, लेट फीस के साथ एक दिसंबर तक जमा कर सकते हैं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी यूजी और पीजी, एसओएल, एनसीवेब के पहले, तीसरे व पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्र एक साथ परीक्षा देंगे। इस साल डीयू ने कोविड महामारी के दौरान के सभी छात्रों को भी कवर किया है। इस कारण से डीयू के सभी वर्षों के छात्रों की अगले सेमेस्टर की कक्षाएं तीन जनवरी से शुरू हो जाएंगी। वहीं दिसंबर-जनवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
डीयू में पहले सेमेस्टर समेत बाकी ऑड सेमेस्टर (तीसरे, पांचवें व सातवें) की परीक्षाएं दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 में होंगी। परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। नियमित कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ एनसीवेब के छात्र दिसंबर-जनवरी में परीक्षा देंगे। जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) छात्रों की परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होंगी और फरवरी तक चलेंगी। सभी यूजी-पीजी कोर्सेज मिलाकर करीब आठ लाख छात्र परीक्षा में बैठेंगे। नियमित कॉलेजों के यूजी के लगभग 2.2 लाख छात्र, एसओएल के 5.2 लाख, एनसीवेब के करीब 50 हजार छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा सभी पीजी कोर्स के 60 हजार छात्र परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन


डीयू ने नियमित कॉलेज, एसओएल व एनसीवेब के ऑड सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को भी बढ़ा दिया है। छात्र अब 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। इससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 15 नवंबर रात 11:55 बजे तक तय की गई थी। लेट फीस के साथ 16 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकते थे। परीक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी संभाल कर रखें। यदि फॉर्म भरने में कोई त्रुटि हुई है तो अपनी फैकल्टी, विभाग व कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed