फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This theft was not right the person who stole the plates of Karva Chauth was arrested the act was caught on CC

Delhi: ये चोरी सही नहीं थी, करवाचौथ की थालियां चुराने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Thu, 13 Oct 2022 05:55 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें एक शख्स सामान चुराते दिखाई दे रहा है।आगे की जांच करने पर पता चला कि आरोपी शख्स बाइक पर आया था। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के डिटेल्स के आधार पर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान 28 साल के नवनीत कुमार सिंह के तौर पर हुई। 

विज्ञापन
This theft was not right the person who stole the plates of Karva Chauth was arrested the act was caught on CC
करवा चौथ की थाली - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा से अपनी दुकान के लिए खरीदारी करने आए कारोबारी ने मौका देखकर करवा चौथ की 20 थालियां उड़ा लीं। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर नोएडा पहुंच गया। पुलिस को शिकायत मिली तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को महज दो घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन

 

आरोपी के पास से करवा चौथ की 20 सुसज्जित थालियां बरामद हुई। इनको गिफ्ट के लिए तैयार किया गया था। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि करवा चौथ पर डिमांड को देखते हुए उसने थालियां चोरी की थी। आरोपी की पहचान डी-ब्लॉक, गली नंबर-12, सेक्टर-51, नोएडा निवासी नवनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुधवार को मंडावली निवासी नरेश कुमार गुप्ता ने करवा चौथ की 20 सुसज्जित थालियां चोरी होने की शिकायत सदर बाजार थाना पुलिस को दी थी। नरेश ने बताया कि उसने अपनी दुकान के लिए गिफ्ट पैक की यह थालियां खरीदी थीं। सभी को उसने एक कट्टे (बैग) में डालकर एमसीडी की पार्किंग में रख दिया। बाद में वह किसी काम से चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच जब वह वापस आया तो उसका कट्टा गायब था। पीड़ित ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर बाजार थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव ने फौरन एक टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पता चला कि आरोपी बाइक पर थालियों को चुराकर ले गया है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई। नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने पार्किंग में थालियां रखी देखी को उसे लगा कि थालियों की खासी डिमांड होगी। वह सभी थालियों को उठाकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed