फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this plan of government would connect to the childrens, the Deputy Chief Minister issued order

बच्चों से जुड़ेगी वैट विभाग की ये योजना, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने जारी किए निर्देश

Thu, 30 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
this plan of  government would connect to the childrens, the Deputy Chief Minister issued order
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के वैट विभाग की बिल बनाओ, ईनाम पाओ योजना स्कूली बच्चों से जुड़ेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बिल बनाओ, ईनाम पाओ के पांचवें कार्यक्रम में वैट आयुक्त को कहा है कि राजधानी में 26 लाख बच्चें स्कूलों में पढ़ते हैं।

विज्ञापन


योजना को बच्चों से जोड़ें ताकि वो मम्मी-पापा से कहें, पैसे दिए हैं तो बिल भी लें। साथ में विजेताओं से यह भी अपील करें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह योजना पहुंचाएं। जितने ज्यादा बिल डीवैटबिल ऐप पर आएंगे, उतने ज्यादा लोगों को पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि सामान्य गतिविधि में हम सुबह से शाम तक जो कुछ खरीदते या सेवा लेते हैं, उसका बिल बनवाएं। बिना बिल बनवाए भी 70-80 फीसदी मामले में कर अदा करते हैं। सरकार ने बिल बनाओ, ईनाम पाओ योजना से एक साथ एक लाख इंस्पेंक्टर कर चोरों का पता लगाने के लिए ग्राहक के तौर पर लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

64 विजेताओं को 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार

this plan of  government would connect to the childrens, the Deputy Chief Minister issued order

दिल्ली सचिवालय में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में 7 विजेताओं को 50-50 हजार रुपये समेत 64 विजेताओं को 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। पश्चिम विहार निवासी डिंपल को इस योजना के तहत दूसरी बार पुरस्कार मिला।

डिंपल को पहली बार परचून के सामान का बिल भेजने पर 2 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था तो दूसरी बार सोने के पेंडल का बिल भेजने पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है।

इसके साथ ही योगेश ने 6 हजार रुपये के कपड़े खरीदे  थे जिसका बिल भेजकर लॉटरी में 24 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

व्यापारियों की हर समस्या दूर करेगी हेल्पलाइन

this plan of  government would connect to the childrens, the Deputy Chief Minister issued order

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को अपनी किस्म का पहला हेल्पलाइन नंबर लांच किया। छह अंक के हेल्पलाइन नंबर 155055 की 30 लाइन एकसाथ काम करेंगी। जिसे प्रोफेशनल कॉल सेंटर से संचालित किया जाएगा।

सिसोदिया ने हेल्पलाइन शुरू करते समय नंबर पर फोन करके कुछ जानकारी भी मांगी। साथ ही उन्होंने विभाग अधिकारियों से कहा कि पांच कॉल रोजाना चेक करें कि किस तरह कॉल सेंटर सुविधा दे रहा है।

वैट आयुक्त एसएस यादव ने कार्यक्रम में बताया कि अभी तक विभाग के हेल्प डेस्क पर लाइन कम थीं। स्टाफ कम था तो रिस्पांस ठीक नहीं मिल पाता था। अब हेल्पलाइन पर मोबाइल या लैंडलाइन से कोई भी व्यक्ति 155055 डॉयल करके व्यापार से जुड़ी कोई भी सूचना मांग सकता है।

कॉल सेंटर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक काम करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो इसे 24 घंटे किया जा सकता है। अगर कोई शिकायत पहले स्तर पर दूर नहीं होती है तो वरिष्ठ अधिकारी के पास शिकायत भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed