फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third gender shot in delhi accused absconding

बीच-बचाव करने पर किन्नर को मारी गोली, आरोपी फरार 

Wed, 03 Jul 2019 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
third gender shot in delhi accused absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रशांत विहार इलाके में सोमवार रात झगड़े के दौरान बीच-बचाव कर रहे किन्नर को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी, जो उसकी कमर में लगी है। किन्नर की सहेलियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली श्याना (22) निहाल विहार में अकेली रहती है। सोमवार रात वह अपनी सहेली सेंडी और निक्की के साथ सेक्टर-14 रोहिणी स्थित सरोज अस्पताल के पास किसी काम से आई थी। 
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे वह घर जाने के लिए कार का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक सेंडी के साथ गलत हरकत करने लगा और विरोध करने पर झगड़ा करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर श्याना बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पिस्टल निकालकर श्याना पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस पीड़ित के बताए बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed