{"_id":"5c3bde42bdec22736c04b37c","slug":"thieves-steal-rs-77000-from-women-account-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड कभी नहीं किया इस्तेमाल, पर खाता खाली, पुलिस ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड कभी नहीं किया इस्तेमाल, पर खाता खाली, पुलिस ने झाड़ा पल्ला
Mon, 14 Jan 2019 06:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : फाइल फोटो
प्रीत विहार इलाके में सिक्योरिटी गार्ड अश्विनी कुमार की पत्नी टुन्नी देवी ने एसबीआई की मधुबन स्थित शाखा के खाते के एटीएम कार्ड का कभी इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन बदमाशों ने खाते में मौजूद 77 हजार रुपये उड़ा लिये। बदमाशों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एटीएम से चार ट्रांजेक्शन के जरिये यह रकम निकाली। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा रकम गंवाकर अश्विनी अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह बैंक की जिम्मेदारी बता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अश्विनी कुमार ए-55, चौथी मंजिल, गली नंबर-2, चंदर विहार में पत्नी टुन्नी देवी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ रहते हैं। अश्विनी निजी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी भी छोटा-मोटा काम करती हैं। टुन्नी देवी का बैंक खाता एसबीआई प्रीत विहार, मधुबन शाखा में है। टुन्नी देवी पढ़ी-लिखी नही हैं, इसलिए उनका खाता अश्विनी ही ऑपरेट करते हैं। गत 11 दिसंबर को टुन्नी देवी ने अश्विनी को खाते में 8500 रुपये जमा कराने के लिए दिए। अश्विनी बैंक पहुंचे और मशीन से रुपये जमा करा दिए। रुपये जमा करते ही 12 दिसंबर की रात दो अलग-अलग जगहों से 20-20 हजार, 13 दिसंबर को कश्मीरी गेट से 20 हजार और 14 दिसंबर को 17 हजार रुपये निकालकर खाता खाली कर दिया गया।
विज्ञापन
इधर, 8 जनवरी को अश्विनी बैंक पहुंचे तो खाता खाली होने का पता चला। जांच में पता चला कि पत्नी के मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज भी आए थे। अश्विनी का कहना है कि उनका एटीएम कार्ड घर पर रखा रहता है और उन्होंने कभी इसे इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में कोई उनके खाते से रुपये कैसे निकाल सकता है। अश्विनी का आरोप है कि इस मामले में पुलिस बैंक की और बैंक पुलिस की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर वारदात की।
विज्ञापन