फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves snatch bag from woman at laxmi nagar

10 रुपये का लालच देकर 20 लाख का माल उड़ा ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Jan 2019 05:58 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves snatch bag from woman at laxmi nagar
snatching - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अपने डॉक्टर बेटे से मिलने आए दंपती से बदमाश 20 लाख का माल पार कर ले गए। कार में बैठी महिला को बदमाशों ने 10 रुपये का लालच देकर कार से नीचे उतारा और इसके बाद उसका बैग झपटकर ले गए। बैग में करीब पांच लाख रुपये कैश व 15 लाख रुपये के जेवरात और कई बैंक के एटीएम और डेबिट कार्ड थे। शकरपुर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित रमन कुमार महाजन परिवार के साथ गोविंद नगर, सिविल लाइंस, लुधियाना में रहते हैं। बेटा दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टर है। रमन व उनकी पत्नी अनेश शनिवार को बेटे से मिलने लक्ष्मी नगर पहुंचे। बेटे से मिलने के बाद बाजार में खरीदारी के लिए निकले। अनेश के पर्स में खरीदारी के लिए पांच लाख रुपये कैश और खरीदे गए 15 लाख रुपये के जेवरात थे। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास कार रोककर रमन किसी से कुछ पूछने के लिए नीचे उतर गए, जबकि अनेश कार में ही बैठी रहीं। 
विज्ञापन


इस बीच तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने अनेश से कहा कि उनके 10 रुपये गिर गए हैं। उन्होंने खिड़की से देखा तो सड़क पर दस रुपये का नोट पड़ा था। रुपये उठाने के लिए कार से नीचे उतरीं तो बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed