{"_id":"5ca4e36ebdec2213ec622dd0","slug":"thieves-ate-food-kept-in-the-fridge-and-took-4-lakhs-of-goods-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर, फ्रिज में रखा खाना खाया और ले गए 4 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर, फ्रिज में रखा खाना खाया और ले गए 4 लाख का माल
Wed, 03 Apr 2019 10:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसुंधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसुंधरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा सेक्टर-16 में बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आराम से फ्रिज में रखा खाना आया और उसके बाद करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। बैंक मैनेजर अपने रिश्तेदार के घर से मंगलवार रात लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उनके घर के सामने वाले फ्लैट में भी चोरी के लिए चोर घुसे थे, लेकिन फ्लैट खाली था। मैनेजर ने थाना इंदिरापुरम में चोरी की शिकायत की है।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-16 में हमीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। वह दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे। वह मंगलवार को रात साढ़े दस बजे लौटे तो देखा कि गेट का सेंट्रल लॉक खुला था और कुंडी पर लगा ताला टूटा था। वह अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां खुली थी। सोने की चेन, पांच अंगूठी, कुंडल, पायल समेत करीब चार लाख के गहने और 12 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत ली। जांच में सामने आया कि हमीर सिंह के सामने वाले फ्लैट का भी ताला चोरों ने तोड़ा है। फ्लैट पर लगा ताला टूटा हुआ था। सामने का फ्लैट खाली था। इस वजह से वहां से चोर कुछ भी नहीं ले जा सके। थाना इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास सीसीटीवी नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
बेफिक्र होकर सलाद काटकर खाया
चोरों ने जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उससे लग रहा है कि चोरों ने रेकी कर चोरी की है। उन्हें पता था कि मकान में रहने वाले लोग बाहर गए हैं। घर पर कोई नहीं है। उन्होंने चोरी करने के साथ घर में फ्रिज में रखे खाने को खाया। फ्रिज में जो खीर थी वह भी चोरों ने चट कर दी। फ्रिज से खीरा, टमाटर आदि भी चोरों ने खाया, जिसका छिलका किचन में पड़ा हुआ था।