फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief who entered was caught criminal broke his head with a Gullak

Delhi: रात दो बजे युवक की खुल गई नींद... कूलर के पास खड़े थे अज्ञात शख्स; ये पूछने पर हो गया हमला

Sun, 15 Sep 2024 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

बदमाश के दो साथी मौके से भाग गए। पीड़ित और बदमाश का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Thief who entered was caught criminal broke his head with a Gullak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

अलीपुर स्थित घर में घुसे एक चोर को युवक ने दबोच लिया। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने युवक के सिर पर गुल्लक से हमला कर भागने की कोशिश की। हमले से युवक लहूलुहान हो गया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे और पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, बदमाश के दो साथी मौके से भाग गए। पीड़ित और बदमाश का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गांव नंगला मैनपुरी, यूपी का रहने वाला और परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहता है। वह ई-कामर्स कंपनी में डिलिवरी बॉय का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि 13 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उसने कूलर को गेट लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दो बजे आहट होने पर उसकी नींद खुल गई। उसने दो लड़कों को कूलर के पास देखा। पूछने पर एक लड़के ने बताया कि वह राजेश की तलाश कर रहे हैं। शक होने पर आशीष ने एक युवक को गिरेबान से पकड़ लिया, लेकिन बदमाश छुड़ाकर साथी के साथ तेजी से वहां से भाग गया।

विज्ञापन

आशीष वापस अपने कमरे में आया। शोर होने पर उसका साला रोहित भी वहां आ गया। दोनों ने चारपाई के नीचे एक बदमाश को देखा। उन्होंने उसे बाहर निकाला। बदमाश ने खुद को छुड़ाकर वहां से भागने की कोशिश की। आशीष ने उसे कसकर पकड़ लिया। बदमाश ने हाथ में ली हुई आशीष के बेटे की गुल्लक से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया।

इसी बीच आस पास के लोग आ गए। आशीष को लहूलुहान देखकर लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आशीष ने लोगों से बदमाश को बचाया। इसी बीच उसके पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान होली चौक निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने घायल आशीष और बदमाश को पास के अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ कर उनके दोनों सहयोगी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed