{"_id":"5e054fc68ebc3e87c56e9dd3","slug":"thief-of-one-and-a-half-crore-jewelery-and-cash-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से डेढ़ करोड़ के जेवरात व नकदी चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर से डेढ़ करोड़ के जेवरात व नकदी चुराने वाला गिरफ्तार
Fri, 27 Dec 2019 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
हत्थे चढ़ा महाचोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी के घर से डेढ़ करोड़ के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले एक बदमाश व उसके नाबालिग सहयोगी को पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 25 लाख रुपये की सोने के ईंट व तीन लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाश के निशानदेही पर उसके अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अजमेर राजस्थान निवासी तेजू के रूप में हुई हैै। पुलिस को 12 दिसंबर को नारायणा विहार निवासी कारोबारी गगन नंदा के घर में चोरी होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गगन नंदा अपने परिवार के साथ चीन गए थे। छानबीन में पता चला कि चोरों ने घर से करीब 1.5 करोड़ के जेवरात व नकदी की चोरी की थी। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि बदमाशों ने नौ दिसंबर की दोपहर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की पहचान तेजू के रूप में हुई। हवलदार रोशिद खान को जानकारी मिली कि तेजू राजस्थान के अजमेर में मौजूद है। निरीक्षक मनोज कुमार टीम ने तेजू को अजमेर के बादली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने की ईंट और 81 हजार रुपये बरामद कर लिए। उसकी निशानदेही पर उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ा। उसके पास से पुलिस को 2.22 लाख रुपये मिले।
पूछताछ में तेजू ने बताया कि वह अगस्त माह में जेल से बाहर आया था और उसके बाद से वह पश्चिमी जिले में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। उसने बताया कि वह अपने बहनोई हनुमान, सुरेश, कालू और नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम देता है।