{"_id":"6c9d2934e7ac73cc600acfca4b02e9d9","slug":"they-had-to-buy-himself-meter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन लापरवाह गुड़गांव में इन्हें खुद खरीदना पड़ रहा मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन लापरवाह गुड़गांव में इन्हें खुद खरीदना पड़ रहा मीटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के उपभोक्ताओं को थ्री फेस मीटर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। निगम के स्टोर में काफी समय से यह मीटर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस कारण जरूरतमंदों को ओपन मार्केट से इसे खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें काफी पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। रोजाना उपभोक्ताओं को डीएचबीवीएन के सब डिवीजन कार्यालयों में चक्कर भी लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीएचबीवीएन अपने उपभोक्ताओं को बिजली मीटर मुफ्त में उपलब्ध कराता है। मगर थ्री फेस मीटर निगम के स्टोर में मौजूद नहीं होने से उन्हें इसे बाहर से खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें तीन से साढ़े तीन हजार रुपये तक खर्चना पड़ रहा है। गुड़गांव के तकरीबन साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ताओं में से हजारों ऐसे हैं जो थ्री फेज मीटर प्रयोग करते हैं। मीटर की उपलब्धता नहीं होने से नए कनेक्शन और खराब मीटरों को बदलवाने वालों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
डीएचबीवीएन गुड़गांव के अधिक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा ने कहा कि इस समय स्टोर में थ्री फेस मीटर उपलब्ध नहीं है। पहले जो मीटर स्टोर में आए थे उनके सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी थी। इस कारण उन्हें लौटा दिया गया था। फिलहाल अब टेस्टिंग काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
सप्ताह भर में निगम के स्टोर में यह मीटर आ जाएंगे। थ्री फेस मीटर उन उपभोक्ताओं की ओर से प्रयोग किया जाता है। जिनके यहां छह या उससे अधिक किलोवाट लोड की जरूरत होती है। यह घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के कनेक्शन में प्रयोग किया जाता है। सिंगल फेस बिजली मीटर सिर्फ पांच किलोवाट लोड को उठाने में सक्षम होता।