{"_id":"7d5dbc8489bb13ebf32257cf15ad5bf0","slug":"they-demands-a-flat-and-2-lakh-out-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट और 2 लाख नहीं मिला तो बहू को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट और 2 लाख नहीं मिला तो बहू को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 May 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग जगहों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं। थाना सारन व ओल्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआइटी की ओल्ड प्रेस कॉलोनी निवासी संगीता ने बृहस्पतिवार को थाना सारन में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिल्ली के जनकपुरी निवासी मकरंद शर्मा से करीब दो साल पहले हुई थी। संगीता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे और दिल्ली में एक फ्लैट और दो लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दहेज वालों ने उसे कुछ दिन पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संगीता अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति मकरंद, ससुर चंद्र शेखर, सास दीपा, देवर मनी, दादा ससुर कन्हैया लाल और चाचा ससुर एमके शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में थाना ओल्ड में ओल्ड फरीदाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी निर्मला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी यूपी के गौतमबुद्धनगर के गांव रनहेड़ा निवासी हरिओम से हुई थी।
शादी के बाद से ही पति, ससुर प्रवीण और सास उर्मिला उससे एक बाइक, सोने की चेन और 50 हजार रुपये नगद की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।