{"_id":"859e0b7495bfd5643f4cb4e8825e7351","slug":"these-were-speculative-on-india-bangladesh-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश मैच की हर बॉल पर तय था रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-बांग्लादेश मैच की हर बॉल पर तय था रेट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Mar 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप क्रिकेट में खेले गए भारत-बांग्लादेश के मैच पर सट्टा लगा रहे एक सट्टेबाज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान शांति स्वरूप भाटिया (57) के रूप में हुई है। शांति मोबाइल फोन के जरिये मैच की हर गेंद पर सट्टा लगा रहा था।
विज्ञापन
उसने ऐसा सिस्टम बनाया हुआ था। जिसकी मदद से वह एक समय में 100 से अधिक पंटर और बुकीज के संपर्क में रहता था। विदेशों में बैठे सट्टेबाज हर बॉल पर सट्टे का रेट बताते थे। उसके आधार पर यह आगे बात करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 110 मोबाइल फोन, एलसीडी के अलावा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि पश्चिम विहार इलाके में शांति स्वरूप नामक शख्स अपने घर में सट्टा लगा रहा है। वह मोबाइल फोन के जरिये सट्टा लगाने वाले लोगों को हर बॉल पर रेट बता रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने उसके मकान में छापा मारा। वहां रंगे हाथों शांति स्वरूप को दबोच लिया। एक कमरे में शांति ने सट्टे का सेट अप लगाया हुआ था।
विज्ञापन
एक लकड़ी की छोटी अलमारी में 110 मोबाइल फोन को इस तरह लगाया गया था कि एक समय में शांति सभी लोगों से बातचीत कर सके। इसके साथ वह विदेश में बैठे सट्टेबाज (मेन लाइन प्रोवाइडर सोर्स) से हेडफोन के जरिये हर बॉल पर रेट लेता रहता था। बाद में उसे अलमारी में रखे मोबाइल फोन पर पंटरों को बता दिया जाता था।