फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These three women will fight hard to Kejriwal in delhi election.

ये तीन महिलाएं देंगी केजरीवाल को कड़ी टक्कर

Fri, 16 Jan 2015 05:20 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
These three women will fight hard to Kejriwal in delhi election.

दिल्ली विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने वाला है। भाजपा की तीन देवियां भाजपा के पक्ष में प्रचार तो करेंगी ही, चुनावी मैदान में भी उतरेंगी। पार्टी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा में शामिल कराकर इसका आगाज कर दिया है। जल्द ही शाजिया इल्मी व जयाप्रदा भी भाजपा से जुड़ेंगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी व कांग्रेस को चुनावी समर में पटखनी देने के लिए भाजपा में कई नए चेहरे दिखेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक व नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने घेरने की पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन


कयास लगाया जा रहा है कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा किरण बेदी, शाजिया इल्मी या जयाप्रदा को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा कांग्रेस के अजय माकन के खिलाफ भी इन तीनों में से किसी एक को उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के सामने खेला बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक

These three women will fight hard to Kejriwal in delhi election.

दरअसल भाजपा की रणनीति यह है कि मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रमुखों को उनके विधानसभा में उलझा कर रखा जाए। ताकि वह अन्य विधानसभाओं में चुनाव प्रचार न कर पाएं।

दूसरी रणनीति यह है कि अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक हमला महिला प्रत्याशियों से कराई जाए। ऐसे में केजरीवाल भी महिलाओं पर आक्रामक होने में परहेज करेंगे।

चर्चा में बेदी

प्रदेश भाजपा में किरण बेदी काफी चर्चा में रहीं। किस सीट से वह चुनाव लड़ेंगी इसी जोड़ घटाव में पूरे दिन भाजपा जुटे कार्यकर्ता रहे। कुछ का मानना था कि बेदी को नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाएगा, तो कुछ नेताओं का कहना था कि उन्हें डॉ. हर्षवर्धन के क्षेत्र कृष्णा नगर से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।

भाजपा के कई नेताओं का कहना है कि जयप्रदा और किरण बेदी चुनाव तो लड़ेंगी, लेकिन उन्हें बाद में दिल्ली की राजनीति से केंद्र की राजनीति  में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed