फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These leader deceitfully with the AAP workers ?

क्या AAP कार्यकर्ताओं के साथ ही छल कर रहे थे ये नेता?

Sun, 29 Mar 2015 09:48 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
These leader deceitfully with the  AAP workers ?

आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व की लड़ाई बेशक चरम पर है। पार्टी टूटने के कगार पर भी खड़ी है। बावजूद इसके दोनों गुट सार्वजनिक तौर पर सधे अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों तरफ के नेताओं की कोशिश यही है कि आपसी लड़ाई का उनके व्यक्तित्व पर असर न पड़े। खासतौर से आम कार्यकर्ताओं के बीच दोनों बेचारे दिखना चाहते हैं। तीखे आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच भी दोनों कार्यकर्ताओं से गहरी सुहानूभूति जताना नहीं भूलते।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय परिषद के भीतर चली उठापठक की विस्तार से जानकारी दी। लेकिन आखिर में भावुक अपील करना नहीं भूले कि एक दिन के नाटक से उस आंदोलन की मर्यादा का मूल्यांकन मत कीजिए, जिसके लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने पार्टी को खड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को लुभाने की कोशिश

These leader deceitfully with the  AAP workers ?

उनके विचार काफी बड़े हैं। वह आदर्शवादी लोग हैं। हम नेताओं ने आज बहुत छोटा काम किया है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता इतने छोटे लोग नहीं है।  वहीं, एक दिन पहले योगेंद्र यादव ने कहा था कि उनका मूल मुद्दा कार्यकर्ताओं को पार्टी में भागीदारी दिलाना है। उनकी राय अनिवार्य तौर पर ली जाए। कार्यकर्ता हमारी रीढ़ हैं।

दूसरी तरफ परिषद के फैसलों केजरिए कार्यकर्ताओं के मसले पर योगेंद्र यादव को जवाब देने की कोशिश की गई। आप कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय करने के लिए न सिर्फ एक कमेटी बनाई गई।

बल्कि यह भी तय हुआ कि आप की दिल्ली सरकार को चलाने में भी देश भर के कार्यकर्ताओं की राय अहम होगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के नाम पर योगेंद्र यादव को भ्रामक जानकारी नहीं फैलानी चाहिए।

ऐसा होगा योगेंद्र यादव का अगला कदम

These leader deceitfully with the  AAP workers ?

टीम योगेंद्र दूसरे तरीकों से अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। एक समय था जब पार्टी की नींव रखते समय अरविंद केजरीवाल दूसरी पार्टियों पर बड़े-बड़े आरोप लगाते थे। फिर, आखिर में बड़ी बेचारगी से कहते कि हम क्या मांग रहे हैं जी।

सिर्फ यही ना कि एक जांच करा लो। इससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। अब योगेंद्र यादव भी इसी नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, उनका आरोप अपनी पार्टी के खिलाफ है।

केजरीवाल की ही तरह योगेंद्र यादव का भी कहना है कि पार्टी में कुछ अनियमितताएं दिखीं। पार्टी फोरम पर हमने उसे उठाया। हमारी मांग सिर्फ इतनी सी है कि इसकी जांच करा लो। इसमें हमें किसी तरह की अड़चन नहीं दिखती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed