फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be no mention of caste, religion, or color; the rally must conclude by five o'clock.

Delhi NCR News: जाति, धर्म या रंग के बारे में कोई बात नहीं होगी, पांच बजे खत्म करनी होगी रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की रैली को दी अनुमति, कहा-शर्तों के साथ अनुमति अब भी बरकरार, नहीं तो अनुमति रद्द हो जाएगी
विज्ञापन

अनुमति वापस नहीं ली गई है-दिल्ली पुलिस, 1 नवंबर के कार्यक्रम में अड़ंगा डालने के कांग्रेस के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसे 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के आयोजन को लेकर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस की तरफ से मंगलवार की शाम को यह स्पष्टीकरण तब आया जब कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस ने उसे रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने को लेकर अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रैली में जाति, धर्म या रंग के बारे में ऐसी कोई बात नहीं होगी और रैली को शाम पांच बजे तक खत्म करना होगा। रैली से पहले या बाद में किसी भी प्रतिभागी को रामलीला मैदान में रात में रुकने की अनुमति नहीं होगी। आरोप के बाद पुलिस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया गया कि 1 नवंबर को रैली आयोजित करने के लिए 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक करने हेतु जारी की गई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की अनुमति अभी भी बरकरार है। साथ ही पत्र में कहा गया कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते नीचे दी गई शर्तों का पालन किया जाए और जमीन के मालिक प्राधिकरण से पूर्व अनुमति ले ली जाए। इससे पहले इस रैली को लेकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के प्रभारी और कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य मनीष चतरथ के नाम पर जारी एक एनओसी लेटर जारी किया था। जिसमें उसने करीब 14 शर्तों को रखते हुए कांग्रेस को इस विरोध-प्रदर्शन के आयोजन की अनुमति दे दी थी।साथ ही कहा कि उल्लंघन करने पर अनुमति रद की जा सकती है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने जारी इस पत्र में साथ ही यह हिदायत भी दी गई कि पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए सभी निर्देशों/दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

कांग्रेस का ये है आरोप : इससे पहले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि अशोक होटल ने पहले कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में मना कर दिया। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के 21 दलों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले, 30 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग का कार्यक्रम तय किया था। यह रैली वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article