{"_id":"9f93c5a03eb3eaaa0d5b78fcdd65a9d1","slug":"there-was-plenty-of-diwali-shopping-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मेले में खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मेले में खूब हुई खरीदारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पार्कल क्लब द्वारा आयोजित दिवाली मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मेले का उद्घाटन सांसद वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने रिबन काट कर किया। मेले में दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
दिवाली मेले में गाजियाबाद समेत एनसीआर के लोगों ने अपने स्टॉल लगाए थे। मेले में न केवल डिजाइनर साड़ियां और सूट, बल्कि घर को सजाने वाले डिजाइनर आइटम, ज्वैलरी, डिजाइनर बेडशीट आदि के स्टॉल्स पर खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
वहीं टैरो कार्ड रीडर के स्टॉल पर भी भविष्य जानने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। भारती सिंह ने क्लब द्वारा लगाए गए मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शहर को तो पहचान मिलती ही है, साथ ही कलाकारों को भी मंच मिलता है।
विज्ञापन
मेले को सफल बनाने में क्लब की पदाधिकारी राधिका गोयल, राधिका अग्रवाल, जुगनू कपूर, सोनल सागर, गीतांजलि कपूर और डिंपल आदि का विशेष सहयोग रहा।