फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was bloody conflict between two parties over land possession in Greater Noida

UP: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े 80-90 लोग; जमकर चले लाठी-डंडे.. हुई फायरिंग

Mon, 21 Apr 2025 12:30 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर फायरिंग की। पुलिस ने मामले में 20 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
There was bloody conflict between two parties over land possession in Greater Noida
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-151 स्थित लैंड फार्म हाउस में रविवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर फायरिंग की। गनीमत रही कि विवाद के दौरान किसी पक्ष की जान नहीं गई। वहीं, सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मामले में 20 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना विवाद दो सगे भाई के बीच का है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि सेक्टर-151 में रविवार रात करीब 8.50 बजे दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली से उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 80-90 लोग आपस में मारपीट कर रहे थे और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस को देखकर अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर की गई जांच में पाया गया कि विवाद दो पक्षों के बीच हुआ है। प्रथम पक्ष में भारत शर्मा, सतस्वरूप शर्मा, मनोज कौशिक, अर्जुन तोमर, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, रामकिशन सहित सात व्यक्ति शामिल थे। 
विज्ञापन


वहीं, द्वितीय पक्ष में नीरज शर्मा, कुशल राठी, गौरव राठी, विजय अत्री, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार, यशपाल, राजेश कुमार, श्याम, कृष्ण, विनीत, रोहन, आशीष समेत कुल 13 लोग नामजद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 60-70 अन्य अज्ञात लोग भी इस विवाद में शामिल थे। झगड़े की जड़ फार्म हाउस की जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले किए और गोली चलाई। सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले पक्ष के भारत शर्मा और दूसरे पक्ष के नीरज शर्मा आपस में सगे भाई हैं। मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 


दंगा और हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज 
कोतवाली पुलिस ने मामले में दिल्ली के भारत शर्मा, सतस्वरूप शर्मा, फरीदाबाद के मनोज कौशिक, मुजफ्फरनगर के अर्जुन तोमर, बलिया के अशोक सिंह, गोंडा के सुरेश सिंह, राम किशन, दिल्ली के नीरज शर्मा, सेक्टर-48 नोएडा के कुशल राठी, गौरव राठी, मथुरा के विजय अत्री, भिवानी हरियाणा के सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार, पलवल के यशपाल, महेंद्रगढ़ के राजेश कुमार, अलीगढ़ के श्याम, पलवल के कृष्ण, विनीत,मोमनाथल गांव ग्रेटर नोएडा के रोहन, सेक्टर-135 वजीदपुर के आशीष समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा-191 (2) (साधारण दंगा), 190 (गैरकानूनी जमावड़े), 109 (हत्या का प्रयास), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 351 (आपराधिक धमकी) की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed