फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There have been riding on an elephant mother Anbe

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे

Sun, 23 Mar 2014 12:20 AM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
There have been riding on an elephant mother Anbe

इस बार चैत्र नवरात्र 31 मार्च सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार शक्तिस्वरूपा देवी गजानन पर सवार होकर आ रही हैं। देवी का हाथी पर आगमन शासन में फेरबदल का संकेत है।

विज्ञापन


सोमवार से नवरात्र का आरंभ हो रहा है। पुराणों के अनुसार रविवार और सोमवार को जब नवरात्र का आरंभ होता है तो देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं। गजानन की सवारी अधिक वर्षा और शासन में फेरबदल और उच्च शासन स्तर पर परिवर्तन का संकेत होता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान दिल्ली और मानिक विश्वविद्यालय दिल्ली के आचार्य अनित शुक्ला ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत पुराण के श्लोक के अनुसार सोमवार और रविवार को हाथी पर सवारी, शनि और मंगल को घोडे़ पर, गुरू और शुक्र को डोली पर और बुधवार को नौका पर सवार होकर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता के आने के हर दिन के अलग-अलग प्रभाव होते हैं। हाथी की सवारी सत्ता परिवर्तन के साथ ही साम्राज्य में मान मर्यादा की वृद्धि का संकेत देता है। इस केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है।


पूर्ण बहुमत किसी पार्टी को नहीं
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार के चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक और ब्रजकिशोर ब्रजवासी ने बताया कि पूर्ण बहुमत किसी भी पार्टी के मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि अन्य पार्टियों की अपेक्षा भाजपा की स्थिति मजबूत रहेगी जोड़-तोड़ से ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed