फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There are deep potholes on roads in most areas

सावधान! सड़क पर गड्ढे हैं: दिल्ली की सड़कों की हालत खस्ता, रात में है ज्यादा खतरा; प्रशासन दिख रहा बेखबर

Mon, 02 Sep 2024 08:38 AM IST
अनुज कुमार नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 08:38 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। जिसकी वजह से हादसे होते रहते हैं। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ रोड़ की सड़कों की हालत खस्ता है। आलम यह है कि इनको दोबारा बनाने की जगह मिट्टी और गिट्टी डालकर इन्हें पाटा गया है।

विज्ञापन
There are deep potholes on roads in most areas
दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ फोटो- भूपिंदर सिंह

विस्तार

राजधानी के अधिकतर इलाकों की सड़कों पर गहरे गड्ढे सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं। व्यस्त इलाकों की सड़कों पर गहरे गड्ढों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा है। वर्षा के दौरान जलभराव होने से ये गड्ढे और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। खासकर दa पहिया वाहन सवार घायल हो जाते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद अफसर इस समस्या के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। 

विज्ञापन

शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। कई जगह तो हालात इतने बदतर हैं कि रात के समय लोग इन सड़कों से गुजरने से भी कतराते हैं। रफी मार्ग, जोर बाग, सरोजिनी नगर, मार्केट क्रॉस रोड, तालकटोरा रोड, दरियागंज, दिल्ली गेट, चावड़ी बाजार, इंद्रपुरी समेत अन्य इलाकों की हालत खस्ता है। यहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है। 

सरोजिनी नगर में रहने वाले स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है। आए दिन बारिश हो रही है। बारिश का पानी गड्ढों में भरा रहता है। वाहन चालक सड़क पर गड्ढे होने का अंदाजा नहीं लगा पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुर्घटना का शिकार दो और तीन पहिया वाहन चालक होते हैं। स्थानीय लोग का कहना है कि वर्षो से यहां की हालत ऐसी ही है, बीच-बीच में गड्ढों में मलबा डाल दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसफ अली रोड पर बेशुमार गड्ढे
मध्य जिले के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक आसफ अली रोड पर गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। यहां डिलाइट सिनेमा हाल के बाहर सड़क की हालत इतनी भयावह है कि यहां अकसर बाइक सवार व पैदल चलने वाले राहगीर गड्ढों में आने चोटिल होते हैं। इस सड़क पर पिछले एक महीने में करीब दस से बारह लोग घायल हो चुके हैं। 

यमुनापार में सड़कों की हालत भी बदतर : यमुनापार में भी सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़कों पर वाहन चलाना जान हथेली पर रखकर चलाने के बराबर है। गड्ढों से सड़कों पर जाम लगता है। वजीराबाद, शाहदरा जीटी रोड, पटपड़गंज रोड, कोंडली, गाजीपुर, ब्रह्मपुरी, करावल नगर, ब्रजपुरी, गोकलपुरी, यमुना विहार, ताहिरपुर, झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र, दल्लूपुरा गांव, सोनिया विहार समेत अन्य क्षेत्र में गड्ढों की भरमार है।

विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली की सड़कें भी बदहाल
पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ रोड़ की सड़कों की हालत खस्ता है। आलम यह है कि इनको दोबारा बनाने की जगह मिट्टी और गिट्टी डालकर इन्हें पाटा गया है। इसके अलावा सड़क आधी बनी है और आधी खस्ता हालत में है। बारिश से तारकोल की परत उखड़ चुकी है, जिससे गड्ढे बन गए हैं। रात में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed