{"_id":"6a0f21f819f8aed9310822bb","slug":"theft-solved-in-four-hours-neighbor-turns-out-to-be-the-thief-cash-and-chain-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137341-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार घंटे में चोरी का खुलासा, पड़ोसी निकला चोर, नकदी और चेन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार घंटे में चोरी का खुलासा, पड़ोसी निकला चोर, नकदी और चेन बरामद
विज्ञापन
पालम इलाके की घटना, सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ में आरोपी के बारे में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम थाना पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फहीम के रूप में हुई है। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 31 हजार नकदी, एक चांदी की चेन, छोटा पर्स और शिकायतकर्ता के दस्तावेज बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 16 मई को पालम थाना पुलिस को दादा देव रोड स्थित एक मकान में चोरी की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर से नकदी और चेन चोरी हो गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ, तकनीकी जानकारी और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी का पता लगाया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि पड़ोसी फहीम को घटना के समय पीड़ित के घर से आस पास देखा गया था।