फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in Delhi and alarm sounded in Mumbai four miscreants arrested Police vigilance stopped robbery of 40 crores

दिल्ली में चोरी और मुंबई में बजा अलार्म: पुलिस की सतर्कता ने रोकी 40 करोड़ की लूट, चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
प्रशांत कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की सर्तकता के चलते गोविंदपुरी इलाके में 40 करोड़ से ज्यादा की लूट होने से बच गई। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Theft in Delhi and alarm sounded in Mumbai four miscreants arrested Police vigilance stopped robbery of 40 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में बजा अलार्म तो दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई। जी हां, दिल्ली पुलिस की सर्तकता के चलते गोविंदपुरी इलाके में 40 करोड़ से ज्यादा की लूट होने से बच गई। गोविंदपुरी पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश नेपाल व झारखंड से ट्रेन से लूटपाट करने दिल्ली आए थे। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गली नंबर-एक, ओखला स्टेट आरडी मार्ग पर मुथुट फाइनेंस का ऑफिस है। ये कंपनी सोने के बदले लोन देती है। यहां पर करीब चार बदमाश रात करीब डेढ़ बजे लूटपाट करने घुसे थे। बदमाश तीन गेट तोड़कर स्ट्रॉग रूम तक घुस गए। जब स्ट्रॉग रूम का ताला तोड़ने लगे तभी वहां लगे सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम से सिक्योरिटी एजेंसी कंपनी के पास मुंबई अलार्म चला गया।

विज्ञापन

मुंबई से रात करीब 1.50 दिल्ली की गोविंदपुरी थाना पुलिस को सूचना दी गई कि एक चोर चोरी करने घुस गया है। सूचना में मुथूट कंपनी का नाम नहीं था। गोविंदपुरी पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और एसीपी गोविंदपुरी प्रदीप कुमार की देखरेख में गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश यादव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 

पुलिस को देखकर तीन बदमाश छत पर छिप गए, जबकि चौथा चोर पड़ोस के घर में कूदकर छिप गया। एसीपी प्रदीप कुमार की टीम ने चारों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी सुरेंद्र सेठ, साहिबागंज, झारखंड निवासी अजुल शेख, सलमान शेख और मालदा पश्चिमी बंगाल निवासी रामगोविंद के रूप में हुई थी। सभी आरोपी ट्रेन से दिल्ली कल ही आए थे। ऐसा लग रहा है कि इनके साथ और साथी होंगे, जिन्होंने घटनास्थल की पहले से रेकी कर रखी होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंपनी में करीब 30 से 40 करोड़ की ज्वेलरी रखी हुई थी। अगर पुलिस अलर्ट नहीं होती तो बदमाश दिल्ली की अब तक बड़ी लूट करने में कामयाब हो जाते। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गैस कटर, सिलिंडर व ताले तोड़ने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के साथी को पकड़ने के लिए दिल्ली व एनसीआर में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed