{"_id":"6911e7704bc0033cd20f3b56","slug":"theft-cases-solved-two-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-111837-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी की वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी की वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की आरके पुरम पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल उर्फ छोटा चिकन (23) और कबाड़ी उमरदीन को गिरफ्तार किया है। राहुल पर चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट सहित नौ मामले दर्ज हैं।
डीसीपी अमित गोयल के अनुसार चार नवंबर को गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को भारी प्लास्टिक की बोरी ले जाते देखा। रुकने का संकेत देने पर वह भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। बोरी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, चांदी की पायलें आदि बरामद हुए। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि ये सामान आरके पुरम के घरों से चोरी किए गए थे।
राहुल की निशानदेही पर सेक्टर-5 और सेक्टर-7 में हुई चोरियों से जुड़ा सामान भी मिला। उसकी जानकारी पर दरियागंज स्थित काबाड़ी की दुकान चलाने वाले उमरदीन को पकड़ा गया, जिसके पास से पांच चोरी किए गए नल बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नशे की लत पूरी करने के लिए राहुल 2022 से चोरी कर रहा है और कई बार जेल जा चुका है। इन गिरफ्तारियों से आरके पुरम क्षेत्र के तीन चोरी के मामलों का समाधान हो गया। ब्यूरो