फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man was taking offensive content to mumbai.

नाईजीरियाई के पास मिला आपत्तिजनक सामान

Wed, 07 Jan 2015 08:47 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
The young man was taking offensive content to mumbai.

दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सोमवार शाम एक नाइजीरियाई युवक के पास से संदिग्ध वस्तु मिली। एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट होने से युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 4:30 बजे दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन


एक  नाइजीरियाई युवक के बैग को एक्सरे मशीन पर रखने पर सुरक्षाकर्मियों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखीं। सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुछ ब्लैक पेपर और एक बोतल मिले। बोतल को टेप से पैक किया गया था। इस बारे में पूछे जाने पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बेंचकर करता था ठगी

The young man was taking offensive content to mumbai.

एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने नाइजीरियाई युवक को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ ने उसको बैग के साथ पालम डोमेस्टिक पुलिस को सौंप दिया। सूचना के बाद खुफिया विभाग और स्पेशल सेल भी हरकत में आई और एयरपोर्ट पहुंचकर युवक से पूछताछ की।

अब तक हुई पूछताछ में युवक की पहचान नेली वायने के रूप में हुई है। उसने बताया है कि वह चार साल पहले भारत आया था। फिलहाल मुंबई जा रहा था।

उसने बताया कि बरामद सामान के जरिए वह ब्लैक डॉलर तैयार करता है और इसके जरिए लोगों से ठगी करता है। जांच के दौरान पता चला कि नेली वायने का वीजा फर्जी है।

इस नंबर का वीजा ब्रिटिश मूल के नागरिक एस्ले एलेक्जेंडर के नाम से जारी है। पालम डोमेस्टिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed