{"_id":"f9597e1c62aed202439b6de251d8b515","slug":"the-women-have-filed-a-case-because-of-used-rape-as-propaganda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का प्रचार कर पीड़िता को बदनाम कर रही थीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप का प्रचार कर पीड़िता को बदनाम कर रही थीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला गुड़गांव
Updated Mon, 25 May 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ एरिया में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर प्रचार का मामला सामने आया है। गुड़गांव पुलिस को मिली शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दो महिलाओं के बने ट्विटर अकाउंट के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल उन अकाउंट की सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डीएलएफ एरिया में रहने वाली 30 वर्षीय युवती के साथ कुछ महीने पहले बेंगलूरू में दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इसके बाद बेंगलूरू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़िता के मुताबिक घटना के कुछ दिनों बाद ट्विटर और फेसबुक पर दोनों आरोपियों के नाम से बने अकाउंट से उसकी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर बदनाम करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब पीड़िता को लगी तो उसने इसकी जांच की। पीड़िता को पता चला कि इन अकाउंट्स पर पोस्ट गुड़गांव से अपलोड किए गए हैं। इस आधार पर उसने गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी। मामले को देखते हुए एसीपी सदर धारणा यादव को जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
एसीपी सदर ने अकाउंट होल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। हालांकि अपनी जांच में एसीपी ने फर्जी अकाउंट होने की बात पर भी संदेह जाहिर करते हुए इसकी जांच करने की बात कही। इसी आधार पर डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।