{"_id":"3c4bf5d7b5a8e3287e4f9df00b5d25d0","slug":"the-woman-went-for-medicines-fraudulently-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला गई थी दवाई खाने, धोखे से खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला गई थी दवाई खाने, धोखे से खा लिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
गांव कोटा खंडेवला में एक महिला की दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को उसके भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया जहर खाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन कविता पत्नी श्रीभगवान दो दिन से बीमार चल रही थी। मंगलवार की रात अंधेरे में दवा की जगह जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसे गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, गांव कोटा के 25 वर्षीय युवक विजय पुत्र होराम ने भी दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।