{"_id":"5ac4d5b5b8da9eef3fa13f03aff8d904","slug":"the-woman-was-upset-with-son-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की जुदाई से परेशान महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की जुदाई से परेशान महिला ने दी जान
The woman was upset with son committed suicide
Updated Thu, 08 Oct 2015 05:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कस्बे में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला बुधवार तड़के घर से निकली थी। उसने खाली पड़े गए मकान में विंडो से फंदा लगाकर जान दी। सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद महिला के परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के चूहड़पुर गांव निवासी राज मिस्त्री पप्पू उर्फ राजू सूरजपुर में करीब सात साल से परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके एक बेटा और दो बेटी हैं। दोनों बेटियों की शादी कर दी तथा बेटा करीब एक साल पहले लापता हो गया। उसके बाद से पप्पू की पत्नी ऊषा बीमार रहने लगी।
विज्ञापन
उसी दौरान अपहरण के एक मामले में ऊषा के भाई को जेल हो गई जिससे वह और ज्यादा मानसिक तनाव में आ गई। उधर, ऊषा को चलने- फिरने में काफी परेशानी होती थी और वह कोई काम नहीं कर पाती थी।
विज्ञापन
बेटे की जुदाई का गम ऊषा को सहन नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं वह वह बीमारी से भी परेशान रहने लगी। सुबह करीब चार बजे महिला सूरजपुर महामेधा वाली गली से जंगल की ओर गई, जहां प्रमोद गोयल का खाली मकान है। उसी में जाकर महिला ने विंडो में अपने साथ लाई चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।