फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman raised a noise in washroom then took flight landing.

उड़ते प्लेन के वॉश रूम में महिला ने मचाया शोर

Fri, 31 Jul 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
The woman raised a noise in washroom then took flight landing.

दुबई से मनीला जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना पर आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक महिला ने फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन


दो घंटे तक चली जांच में कुछ भी नहीं मिला। इससे करीब 12 घंटे तक विमान एयरपोर्ट पर रुका रहा। वहीं, गलत सूचना देनी वाली महिला को पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित फिलीपींस के दूतावास में रोका गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मामला तड़के करीब 4.30 बजे का है। सीबू पेसेफिक फ्लाइट 5जे 7945 दुबई से मनीला की उड़ान पर थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना मिली कि फ्लाइट में किसी आपातकालीन चिकित्सकीय जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ

The woman raised a noise in washroom then took flight landing.

थोड़ी देर बाद ही फ्लाइट में बम होने की जानकारी आई। इससे आपातकालीन लैंडिग कराकर फ्लाइट को खाली कराया गया। लेकिन जांच के बाद सूचना गलत पाई गई।

सभी तरह की जांच पूरी होने पर करीब बारह घंटे बाद फ्लाइट को टेक ऑफ की इजाजत दी गई। सूत्रों की माने तो महिला की पहचान रफेल जीन तायान के रूप में हुई।

शुरुआत में रफेल ने अपनी तबियत खराब होने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद रफेल वॉश रूम गई और बाहर आते ही वॉश रूम में बम होने का शोर मचाया।

फ्लाइट उस वक्त दिल्ली के ऊपर से गुजर रही थी। आनन-फानन में इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। सीआईएसएफ की बम थ्रीट एसेसमेंट टीम मौके पर पहुंची। घंटों की जांच के बाद इसे अफवाह बताया गया। फ्लाइट को दोपहर बाद 4.35 बजे पर टेक ऑफ करने की इजाजत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed