फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The whole of Delhi is waiting for Monday, every market street is expected to open sanitize

पूरी दिल्ली को सोमवार का इंतजार, खुलने की उम्मीद में हर बाजार-गली हो रहे सैनिटाइज

Sat, 16 May 2020 07:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 May 2020 07:04 PM IST
सार

  • चारों नगर निगमों के अलावा बाजार एसोसिएशनों और व्यापारिक संगठनों ने थामी सैनिटाइजेशन की कमान
  • 30 नैशटैग मशीनों के जरिए हर छोटी-छोटी जगहों पर भी रसायनों का छिड़काव

विज्ञापन
The whole of Delhi is waiting for Monday, every market street is expected to open sanitize
नई दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान दवा का छिड़काव करता दमकल कर्मी। - फोटो : PTI (File)

विस्तार

सोमवार से दिल्ली को खोलने की संभावनाओं के बीच राजधानी के हर क्षेत्र में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान तेज कर दिया गया है। दिल्ली के सभी नगर निगम अपने पूरे कार्यबल के साथ इस अभियान में जुट गए हैं।

विज्ञापन


सड़कों, बाजारों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक में हर जगह को कोरोना के संक्रमण से मुक्त रखने की कोशिश की जा रही है। सैनिटाइजेशन अभियान सर्कल के आधार पर चलाया जा रहा है। एक बार पूरे एरिया का सर्कल पूरा हो जाने के बाद इसकी पहले स्तर से शुरुआत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

एनडीएमसी के भवन तैयार

दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण इमारतें राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, रेल भवन, शास्त्री भवन, निर्माण भवन और जंतर-मंतर, बंगला साहिब, कनाट प्लेस और पालिका बाजार जैसे क्षेत्र एनडीएमसी के अंतर्गत आते हैं। महत्वपूर्ण एरिया होने के कारण यहां की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के काम में बहुत सावधानी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी के सीएमओ डॉक्टर आरएन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि दो विशेष फायर टेंडर की मशीनों के जरिए सभी सड़कों, प्रमुख इमारतों के बाहर की एरिया में साफ-सफाई का काम पूरा किया जाता है।

एनडीएमसी 30 नैशटैग मशीनों के जरिए हर छोटी-छोटी जगहों पर भी रसायनों के छिड़काव कर उसे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बना रहा है। इसके अलावा स्प्रिंकलर मशीनों के जरिए भी रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है।

सिविल डिपार्टमेंट कर रहा सैनिटाइजेशन का काम

इस क्षेत्र में कई राष्ट्रीय महत्व के भवन आते हैं। एनडीएमसी बाहर तक के एरिया की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करता है। जबकि भवन के अंदर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भवन के सिविल डिपार्टमेंट के जरिए किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी भवनों के अलग-अलग हिस्सों को रोजाना संक्रमण मुक्त किया जाता है।

डेंगू-मलेरिया का अभियान भी शुरू

डॉक्टर आरएन सिंह के मुताबिक कोरोना के कारण उनकी जिम्मेदारी में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरियारोधी अभियान को भी प्रारंभ कर दिया है क्योंकि अब उन बीमारियों के आक्रमण का भी सीजन शुरू हो चुका है।

इसके लिए मलेरिया विभाग के कर्माचारियों को अभी से काम पर लगा दिया गया है।

पूर्वी दिल्ली में लगातार चल रहा सैनिटाइजेशन अभियान

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिग कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने अमर उजाला को बताया कि निगम के क्षेत्र के पूरे एरिया में सैनिटाइजेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हर वार्ड में एक पिट्ठू मशीन को नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन के लिए लगाया गया है।

जबकि बड़ी सड़कों और चौड़ी गलियों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए 30 बड़ी मशीनें काम पर लगाई गई हैं। इनमें फायर टेंडर विभााग की मशीनें भी शामिल हैं।

इन मशीनों को अकेले पूर्वी दिल्ली में रोजाना 700 किलोमीटर तक की दूरी में सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान का काम करना होता है। निगम ने अपने अंदर में कोरोना संक्रमित घरों से कूड़ा निकालकर उसे बायोवेस्ट तरीके से जलाने का कार्य भी कर रहा है।

पटपड़गंज, झिलमिल और मंडोली औद्योगिक एरिया में भी बाजार और औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने के लिहाज से कामकाज तेज कर दिया गया है।

इसके लिए पूरे एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है और रोजाना के हिसाब से साफ-सफाई की जा रही है।

बवाना और नरेला में लगातार सैनिटाइजेशन

उत्तरी नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने बताया कि उनकी एरिया में बवाना और नरेला दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र आते हैं। दिल्ली सरकार की कोशिश है कि इन क्षेत्रों में कामकाज शुरू किया जाए।

कुछ जगहों पर कामकाज शुरू भी हो चुका है। यही कारण है कि यहां पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन लगातार चल रहा है। इसके लिए फायर टेंडर विभाग की गाड़ियों से रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है।

उन्होंने अपने निगम के सभी 104 पार्षदों को भी इसके लिए मैदान में उतार दिया है। नॉर्थ नगर निगम के अस्पताल भी अपनी पूरी तैयारी के साथ लोगों की देखभाल कर रहे हैं।

वहीं, कुछ स्लम क्षेत्रों में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है क्योंकि अब कोरोना के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया फैलने का समय भी सामने आ रहा है।

दक्षिणी नगर निगम में काम तेज

दक्षिणी नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी वंदना ने बताया कि 30 स्प्रिंकलर मशीनों के जरिए पूरी एरिया में लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा 250 गणेश पंप और नैशटैग मशीनों से सभी प्रमुख क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।



इस क्षेत्र में राजधानी की कई पॉश कोलोनियां आती हैं। नगर निगम ने अपनी विशेष टीमों के जरिए इस पूरी एरिया में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम पूरा किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही मलेरियारोधी विभाग को भी सैनिटाइजेशन के काम में जोड़ दिया गया था, लेकिन अब उन्हें अपने मूल काम से भी जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed