{"_id":"6ab67b941c5f3895ba003fb4","slug":"the-violet-line-metro-will-run-from-4-am-on-the-day-of-the-half-marathon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156507-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाफ मैराथन के दिन सुबह चार बजे से चलेगी वॉयलेट लाइन की मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाफ मैराथन के दिन सुबह चार बजे से चलेगी वॉयलेट लाइन की मेट्रो
विज्ञापन
-डीएमआरसी ने 27 सितंबर को मेट्रो सेवा पहले शुरू करने का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 27 सितंबर को वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह चार बजे से शुरू करने का फैसला लिया है।
डीएमआरसी के अनुसार, मैराथन का आयोजन फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में किया जाएगा। प्रतिभागियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में सुविधा देने के लिए वॉयलेट लाइन पर शुरुआती समय में विशेष परिचालन किया जाएगा। सुबह चार बजे से छह बजे तक मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद सेवाएं नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक संचालित होती है।