फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The two girls were going to be prevented from marrying the bride

दुल्हन बनने जा रहीं दो बालिका बधुओं को विवाह से रोका

Sun, 26 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The two girls were going to be prevented from marrying the bride
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बाल संरक्षण अधिकारी ने  रविवार को पुलिस टीम के साथ दो किशोरियों की शादी रुकवाई। एक किशोरी की बारात दिल्ली के खिचड़ीपुर से तो दूसरी की कुरैशीपुर गांव से आने वाली थी। 

विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुर्गा कॉलोनी निवासी एक मजदूर ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की शादी तय कर दी है, दोनों की बारातें सोमवार को  आने वाली हैं।
विज्ञापन


इस पर वह पुलिस टीम के साथ किशोरियों के घर पहुंचीं। पूछताछ में पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है, तीन बेटियां और एक बेटा है। 15 वर्षीय बेटी की शादी उसने खिचड़ीपुर दिल्ली में रहने वाले युवक से और 16 वर्षीय बेटी का रिश्ता कुरैशीपुर निवासी युवक से तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी ने पिता को समझाया कि कन्या का विवाह 18 वर्ष से कम उम्र में करना अपराध है। इसमें लड़की और दूल्हे के परिजन जेल जा सकते हैं। इसके अलावा कम उम्र में शादी करने से लड़की का शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है।


लड़की पक्ष वालों को समझाने के साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी ने ससुरालियों से भी फोन पर बात की  और उन्हें समझाया। दोनों ही परिवार बारात नहीं लाने पर राजी हो गए। उधर, लड़की के पिता ने पुलिस में लिखित बयान दिया कि बालिग होने तक वह किसी भी बेटी की शादी नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed