फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Supplier Used to keep consignment of hemp hidden in bed police arrested

Delhi: बेड में छिपाकर रखता था गांजे की खेप, सप्लाई करने का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी हैरान

Sun, 05 Feb 2023 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Feb 2023 08:22 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने बेड में गांजे की खेप को छिपाकर रखता था। पुलिस ने इसके कब्जे से 37 किलो गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन
The Supplier Used to keep consignment of hemp hidden in bed police arrested
दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी के बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने अलीपुर से एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह अपने बेड में गांजे की खेप को छिपाकर रखता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने घर के दरवाजे में छेद किया हुआ था। इसके जरिए ग्राहक को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस ने इसके कब्जे से 37 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जिला के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि बकौली गांव निवासी अजय गांजा की सप्लाई करता है। निरीक्षक सचिन मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारा। तलाशी लेने पर वहां कोई सामग्री बरामद नहीं हुई। बाद में पुलिस टीम ने देखा कि एक कमरे में एक बेड पड़ा है।
विज्ञापन


बेड के पर प्लाई लगा था, जिसे कील से सील किया गया था। शक होने पर पुलिस ने प्लाई को हटाया। उसमें गांजे को टेप में लपेट कर रखा गया था। पुलिस को वहां से 24 बंडल गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 37 किलोग्राम था। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सप्लायर अपने घर के दरवाजे में एक छेद किया था। इसके जरिए वह ग्राहकों को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और गैंग में कौन कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed