फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The students took out the symbolic corpse of DU VC

छात्रों ने वीसी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, किया अंतिम संस्कार

Sun, 17 Nov 2019 07:18 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
The students took out the symbolic corpse of DU VC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग में सीबीसीएस लागू करने के विरोध में छात्रों ने डीयू कुलपति की शव यात्रा निकाली। आर्ट्स फैकल्टी से कुलपति निवास तक निकाली गयी शव यात्रा के बाद वीसी का अंतिम संस्कार भी किया।
विज्ञापन


एसओएल के कुछ छात्रों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में भी अपील की है। शवयात्रा के माध्यम से छात्रों ने सीबीसीएस-सेमेस्टर सिस्टम को तुरंत वापस लिये जाने और इसे पूरी तैयारी के साथ अगले सत्र से लागू करने की माँग की। 
विज्ञापन


क्रांतिकारी युवा संग़ठन के बैनर तले किये गए इस प्रदर्शन में छात्रों ने एक बार फिर आरोप लगाया कि बीए (राजनीति विज्ञान) ऑनर्स, बीए (अंग्रेजी) ऑनर्स, बीकॉम आनर्स की कक्षाएँ समाप्त कर दी गईं। यही नहीं परीक्षा नजदीक होते हुए भी अब तक सभी छात्रों को पूरा स्टड़ी मटेरियल तक नहीं मिला है। जबकि सेमेस्टर परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी छात्र कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस सप्ताह ही छात्रों ने सर का मुंडन कर अपने बालों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री, दिल्ली शिक्षा मंत्री, युजीसी चेयरमैन, डीयू वीसी और एसओएल के अधिकारियों को डाक से भेजा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed