फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Shahadara Link Drain will be monitored 24/7, with a close watch kept on those who dump waste into it.

Delhi NCR News: शहादरा लिंक ड्रेन की 24 घंटे होगी निगरानी, कचरा डालने वालों पर रहेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को मिलेगी राहत, जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से मिलेगी निजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में जलभराव, दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पहल की है। इसके तहत शहादरा लिंक ड्रेन की सफाई और रखरखाव की व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत मलबे, जलकुंभी और झाड़ियों को हटाने के साथ ड्रेन के आसपास चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे, ताकि दोबारा कचरा डालने और खुले में आग लगाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इससे लाखों नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत ड्रेन से भारी मात्रा में मलबे, जलकुंभी, जंगली घास, झाड़ियों और अन्य कचरे को हटाने का काम होगा। पानी के बहाव में आने वाली इन बाधाओं के दूर होने से न केवल जल निकासी सुगम होगी बल्कि संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी काफी हद तक कम होगा। साफ-सुथरी और संवरी हुई यह जलधारा पूर्वी दिल्ली के पर्यावरण और भू-दृश्य को बेहतर बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।


अक्सर यह देखा जाता है कि नालों की सफाई के कुछ ही दिनों बाद लोग वहां दोबारा कचरा या मलबा डंप कर देते हैं, जिससे स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। इस समस्या से स्थायी रूप से निपटने के लिए इस बार अनूठी और सख्त व्यवस्था की गई है। शहादरा लिंक ड्रेन के आसपास के क्षेत्रों में चौबीसों घंटे (राउंड-द-क्लॉक) सुरक्षा गार्डों की तैनाती का प्रावधान किया गया है। ये गार्ड लाठी, टॉर्च और अन्य जरूरी उपकरणों के साथ ड्रेन की निगरानी करेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति वहां अवैध रूप से मलबा या कूड़ा न फेंक सके और न ही कचरे में खुली आग जैसी गतिविधियां हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article