{"_id":"6ae9d16da4686c1f850210e3","slug":"the-risk-of-seasonal-illnesses-has-increased-with-the-changing-weather-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2793-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह, डेंगू से बचाव भी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में अचानक आए बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, डेंगू का संक्रमण भी चिंता का विषय बना हुआ है। पूर्वी दिल्ली के जीटीबी, स्वामी दयानंद, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी और जग प्रवेश चंद्र समेत अन्य अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार, तापमान में अचानक गिरावट से शरीर को मौसम के अनुरूप ढलने में परेशानी होती है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर अधिक पड़ता है। मधुमेह, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज विशेष सावधानी बरतें। ठंड और नमी से एलर्जी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे मरीज नियमित दवाएं लें और परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
डेंगू से बचाव भी जरूरी
बारिश के बाद जमा पानी में मच्छर पनपने का खतरा बढ़ जाता है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों और टंकियों की नियमित सफाई करें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
बचाव के लिए बरतें सावधानी
गुनगुना पानी पीएं और पौष्टिक भोजन करें।
बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड में बाहर जाने से बचाएं।
लगातार खांसी, तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
बिना चिकित्सकीय सलाह दवा न लें।
तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराएं।