फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The railway station was the kidnapping of innocent gallantry

मासूम शौर्य का रेलवे स्टेशन से हुआ था अपहरण

Sun, 02 Nov 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Nov 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
The railway station was the kidnapping of innocent gallantry

तीन साल का मासूम शौर्य रेलवे स्टेशन से लापता नहीं हुआ था, उसका अपहरण किया गया है। जीआरपी ने बच्चे के गुम होने की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो खुलासा हुआ।

विज्ञापन


फुटेज में बच्चे को एक साधु के साथ देखा गया। साधु प्लेटफार्म एक-दो के ऊपर पुल पर बच्चे को बाहर की ओर ले जाते कैमरे में कैद है। अब जीआरपी ने टीमें गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे में खलासी का काम करने वाले बसंत कुमार का इकलौता बेटा शौर्य 29 अक्तूबर को एक दूसरे बच्चे गौरव (4) के साथ रेलवे कालोनी आर्य नगर से खेलते हुए स्टेशन पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गौरव तो मिल गया लेकिन शौर्य लापता हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जीआरपी साधु की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी अच्छी न होने की वजह से पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।


दो बच्चियों का भी हो चुका है अपहरण
इस घटना से पहले जून 2014 में दो बच्चियों का भी रेलवे स्टेशन से अपहरण हो चुका है। एक जून को विजय नगर की रहने वाली सीमा (11) रेलवे स्टेशन से लापता हो गयी थी।

आठ जून को अपनी मां के साथ प्लेटफार्म पर सोयी नौ माह की बच्ची चुलबुली का अपहरण हो गया था। दोनों मामलों में जीआरपी को सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed