{"_id":"6afc6a50e237eeb7c704c933","slug":"the-play-on-air-brings-questions-regarding-communication-and-expression-in-the-world-of-media-to-the-stage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163639-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मीडिया की दुनिया में संवाद और अभिव्यक्ति के सवालों को मंच पर लाया नाटक ऑन एयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मीडिया की दुनिया में संवाद और अभिव्यक्ति के सवालों को मंच पर लाया नाटक ऑन एयर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को हिंदी नाटक ‘ऑन एयर’ का मंचन किया गया। बहुमुख सभागार में हुए इस नाटक का निर्देशन निखिल मेहता ने किया, जबकि इसकी नाट्य संरचना छत्रपति सिंह ने तैयार की। नाटक ने दर्शकों को सार्वजनिक मीडिया के साथ समाज के गहरे जुड़ाव और संवाद की भूमिका से रूबरू कराया। नाटक की कहानी चार दशकों के दौरान घटित होने वाली चार अलग-अलग कहानियों को आपस में जोड़ती है। इसके माध्यम से यह समझने की कोशिश की गई कि मीडिया की दुनिया में कौन बोलता है, कौन सुनता है और समाज में किसी विचार या कहानी को आकार देने में किसकी भूमिका होती है। दिलचस्प पृष्ठभूमि और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति के जरिये कलाकारों ने मीडिया, संवाद और अभिव्यक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा।